• Home
  • Bharat Nation Live
  • बिना नोटिस दुकानों को हटाने पहुंची नगर परिषद — फुटकर व्यापारियों में आक्रोश, अध्यक्ष मीडिया से बचते नजर आए
Image

बिना नोटिस दुकानों को हटाने पहुंची नगर परिषद — फुटकर व्यापारियों में आक्रोश, अध्यक्ष मीडिया से बचते नजर आए

सिराली, जिला हरदा, मध्य प्रदेश

सिराली में नगर परिषद की अचानक कार्रवाई से फुटकर व्यापारियों में भारी आक्रोश फैल गया। सिराली फुटकर व्यापारी संघ ने नगर परिषद अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के नगर परिषद के कर्मचारी पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में दुकानों को हटाने पहुंचे। कर्मचारियों ने व्यापारियों के सामान तक जब्त कर वाहन में भरना शुरू कर दिया, जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

व्यापारियों का कहना है कि वे वर्षों से इस स्थान पर अपना छोटा व्यापार करके परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। “सरकार रोजगार नहीं दे रही और अब हमारा छोटा रोजगार भी छीनने पर तुली है,” एक व्यापारी ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा।

इस कार्रवाई को मनमानी बताते हुए व्यापारियों ने नगर परिषद अध्यक्ष के रवैये की निंदा की। जब मीडिया ने इस पर नगर पालिका अध्यक्ष से सवाल किए, तो उन्होंने पहले अनभिज्ञता जताई और बाद में मीडिया से बचते नजर आए।
व्यापारी संघ ने चेतावनी दी है कि यदि बिना नोटिस की कार्रवाई दोहराई गई, तो वे सामूहिक आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।

संवाददाता: अकील खान

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top