• Home
  • Blog
  • भैंस के चारा खाने के विवाद में युवक की हत्या करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार
Image

भैंस के चारा खाने के विवाद में युवक की हत्या करने वाला चचेरा भाई गिरफ्तार

बांदा – थाना तिंदवारी पुलिस ने भैंस द्वारा नांद में चारा खाने के विवाद में हुई युवक की हत्या के मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम खौड़ा में 2 नवम्बर 2025 की सुबह भैंस द्वारा नांद में चारा खा लेने के मामूली विवाद में दो पारिवारिक पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। इसी दौरान एक पक्ष के युवक अनीत उर्फ मुखिया पुत्र बड़कू निवासी खौड़ा ने अपने चचेरे भाई के सिर पर फावड़े की जड़ से हमला कर दिया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

मृतक की मां की तहरीर पर थाना तिंदवारी में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच प्रारंभ की। लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आज 4 नवम्बर 2025 को मुख्य अभियुक्त अनीत उर्फ मुखिया को तिंदवारी क्षेत्र के कॉलेज ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशादेही पर घटना में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया।

बरामदगी:

  • 01 फावड़ा (घटना में प्रयुक्त)

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • अनीत उर्फ मुखिया पुत्र बड़कू निवासी खौड़ा, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा।

पंजीकृत अभियोग:

  • मु.अ.सं. 265/25, धारा 105/352 बीएनएस, थाना तिंदवारी, जनपद बांदा।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक थाना तिंदवारी श्री दीपेन्द्र कुमार सिंह
  2. उपनिरीक्षक श्री दिनेश कुमार
  3. उपनिरीक्षक श्री शिवाजी मौर्य
  4. उपनिरीक्षक श्री पारसनाथ यादव
  5. कांस्टेबल अभिनव सिंह

Releated Posts

Safe gaming at online casinos: tips for secure deposits and withdrawals

In the rapidly evolving world of online gaming, ensuring that your experience is both enjoyable and secure is…

ByByBharat Nation Jun 29, 2026

Bulletz Casino live: En guide till att spela med riktiga dealers

När det kommer till att spela online är live casino en av de mest fängslande upplevelserna. På Bulletz…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Jackie Jackpot: en nybörjarguide till live casino och bonusar

Att spela på ett casino kan vara en spännande och underhållande upplevelse, särskilt när det kommer till live…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Como jogar no Jackpot City: guia prático para iniciantes em 2026

Se você está pensando em mergulhar no emocionante mundo dos jogos de cassino online, Jackpot City é uma…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top