• Home
  • Bharat Nation Live
  • कांग्रेस हाईकमान ने ओमकार सिंह पर दोबारा जताया भरोसा — बदायूं जिले का बी.एल.ए-1 समन्वयक बनाया गया
Image

कांग्रेस हाईकमान ने ओमकार सिंह पर दोबारा जताया भरोसा — बदायूं जिले का बी.एल.ए-1 समन्वयक बनाया गया

भारत नेशन न्यूज़
लोकेशन बदायूं उत्तर प्रदेश
संवाददाता प्रशांत महेश्वरी

बदायूं, 3 नवम्बर 2025
कांग्रेस हाईकमान ने एक बार फिर पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश कोऑर्डिनेटर ओमकार सिंह पर विश्वास जताते हुए उन्हें बदायूं जिले की पाँचों विधानसभाओं का बी.एल.ए-1 (Booth Level Agent) नियुक्त किया है। वहीं शहर विधानसभा (115) का बी.एल.ए-1 दायित्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुन्नालाल सागर को सौंपा गया है।

आज शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने ओमकार सिंह और मुन्नालाल सागर को प्राधिकार पत्र सौंपे। इसके पश्चात दोनों नेताओं ने अपने-अपने प्राधिकार पत्र जिला उप निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) वैभव शर्मा को प्राप्त कराए।

इस नियुक्ति के साथ अब जिले में चुनाव प्रक्रिया से संबंधित सभी समन्वय और बूथ स्तर पर संगठन की जिम्मेदारी ओमकार सिंह के नेतृत्व में संचालित होगी। वे पूरे जनपद के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के बी.एल.ए की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण कार्य देखेंगे।

ओमकार सिंह ने कहा,

“कांग्रेस हाईकमान ने जो विश्वास दोबारा मुझ पर जताया है, मैं पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ उस भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना ही मेरा प्राथमिक लक्ष्य है।”

इस अवसर पर उपस्थित रहे —

  • अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जितेंद्र कश्यप
  • उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रजनी सिंह बागी
  • जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश राठौर, वीरेश तोमर
  • जिला कांग्रेस महासचिव डॉ. राम रतन पटेल, गौरव सिंह राठौर, इगलास हुसैन
    सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को दायित्व मिलने पर बधाई दी और कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top