• Home
  • Bharat Nation Live
  • तरकुलवा में भैंस बचाने के प्रयास में महिला की मौत, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग
Image

तरकुलवा में भैंस बचाने के प्रयास में महिला की मौत, शॉर्ट सर्किट से झोपड़ी में लगी आग

संवाददाता: मिथिलेश चतुर्वेदी, देवरिया

देवरिया जनपद के तरकुलवा थाना क्षेत्र के बेलही गांव के सुंदर पट्टी टोला में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें 50 वर्षीय प्रभावती देवी पत्नी राजेंद्र कुशवाहा की झुलसकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग पांच बजे उनके घर के सामने बने टीन शेड की झोपड़ी में अचानक आग लग गई, जिसमें उनकी भैंस बंधी थी। प्रारंभिक जांच में विद्युत शॉर्ट सर्किट से आग लगने की संभावना जताई जा रही है।

भैंस को बचाने के प्रयास में प्रभावती देवी झोपड़ी में घुस गईं। तभी भैंस ने घबराकर उन्हें धक्का दे दिया, जिससे वे जलती हुई झोपड़ी के अंदर गिर पड़ीं और तेज लपटों में घिर गईं। आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि वे बाहर नहीं निकल सकीं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर करीब एक घंटे में आग पर काबू पाया और शव को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही तरकुलवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, राजस्व विभाग की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया।

इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका के पति राजेंद्र कुशवाहा और परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता और मुआवजे की मांग की है ताकि पीड़ित परिवार की मदद हो सके।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top