• Home
  • Bharat Nation Live
  • बांदा में यातायात सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभखूंटी तिराहा से निकाली गई रैली, लोगों को दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश
Image

बांदा में यातायात सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभखूंटी तिराहा से निकाली गई रैली, लोगों को दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

रिपोर्टर: शिवनेश द्विवेदी | बांदा, 1 नवम्बर 2025

जनपद बांदा में आज यातायात सुरक्षा जागरूकता माह (नवम्बर 2025) का शुभारंभ खूंटी तिराहा, रामलीला मैदान से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मण्डलायुक्त चित्रकूटधाम मण्डल बांदा श्री अजीत कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम परिक्षेत्र बांदा श्री राजेश एस ने फीता काटकर तथा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना कर किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में नागरिकों की सहभागिता सबसे आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित समाज निर्माण में सहयोग करें।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिवराज के मार्गदर्शन एवं सीओ यातायात सुश्री मेविस टॉक के नेतृत्व में संपन्न हुआ। रैली में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने पोस्टर व नारे के माध्यम से सड़क सुरक्षा का संदेश दिया।

अभियान के दौरान हेलमेट वितरण किया गया तथा नागरिकों को बिना लाइसेंस वाहन न चलाने, हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग करने, ओवर स्पीड और नशे में वाहन न चलाने की शपथ दिलाई गई।

मण्डलायुक्त अजीत कुमार ने कहा, “सड़क सुरक्षा हर नागरिक का कर्तव्य है।”
डीआईजी राजेश एस ने कहा, “जिस तरह खिलाड़ी अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनते हैं, वैसे ही चालक भी अपने जीवन की सुरक्षा के लिए हेलमेट का प्रयोग करें।”
एसपी पलाश बंसल ने बताया कि “भारत में हर वर्ष लगभग दो लाख लोग सड़क हादसों में जान गंवाते हैं, इसलिए नियमों का पालन आवश्यक है।”

कार्यक्रम में सीओ पीयूष कुमार पाण्डेय, पीटीओ रामसुमेर यादव, एआरएम मुकेश बाबू, यातायात प्रभारी संजय मिश्रा, मास्टर ट्रेनर पीयूष मिश्रासुनील सक्सेना सहित पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top