• Home
  • Bharat Nation Live
  • राष्ट्रीय एकता दिवस पर कागमाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन
Image

राष्ट्रीय एकता दिवस पर कागमाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन

करौली। निकटवर्ती कागमाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों की ढाणी में शुक्रवार को मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संस्था प्रधान रमेश कुमार ने बताया कि विभागीय निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण से की गई। इसके बाद विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई गई।

बैठक में विद्यालय परिवार और अभिभावकों द्वारा भामाशाह चुनाजी प्रजापत का सम्मान किया गया। उल्लेखनीय है कि चुनाजी प्रजापत कागमाला गांव के सभी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर मिठाई वितरण के आजीवन भामाशाह हैं।

उनके सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के लिए कृष्ण भोग का आयोजन भी किया गया। विद्यालय परिवार ने उनका साफा पहनाकर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।

इस अवसर पर समाजसेवी नेपाल सिंह देवल, मोड़ सिंह सोलंकी, भीखाराम प्रजापत, धूंखाराम भील, उम्मेद सिंह सोलंकी, विलास माली, पूरण सिंह सहित अनेक अभिभावक मौजूद रहे।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top