• Home
  • Blog
  • नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

100 से अधिक ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की रखी मांग


सरदारपुर तहसील मे नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित 100 से अधिक ग्रामो के किसानो द्वारा किसान दिवस पर मंगलवार को बडी संख्या मे पैदल रैली निकालकर सरदारपुर तहसील के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय पर पहुचकर जिला कलेक्टर के नाम पर नायब तहसीलदार प्रशस्ति जमरा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन मे बताया गया है कि सरदारपुर विधानसभा के विभीन्न ग्राम वंचित है जिसकी वजह से किसानो को सिंचाई मे परेशानियो का सामना करना पडता है एवं कई किसान निरंतर अन्य राज्यो मे पलायन कर रहे है। पूर्व मे सरदारपुर विधानसभा के 84 ग्राम माण्डु उद्वहन सिंचाई परियोजना मे सम्मिलित थे जिसे धार उद्वहन सिंचाई परियोजना के नाम से स्वीकृती शासन स्तर से प्रदान की गई है जिसमे सरदारपुर विधानसभा के ग्राम नर्मदा सिंचाई परियोजना मे शामिल नही है वर्तमान मे सरदारपुर के लगभग 100 ग्राम नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित हैं। अगर किसानो के हित मे सरदारपुर विधानसभा के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार की जाती है तो किसानो को सिंचाई मे अधिक लाभ होगा। वर्तमान मे रिंगनोद, गुमानपुरा, धुलेट, बिमरोड, छडावद, पिपरनी, कंजरोटा, सेमल्या, केरिया, करनावद, सियावद, अमोदिया, सोनगढ, महापुरा, टिमायची, भानगढ, नरंिसह देवला, एहमद, कुमारपाट, भाटियाबर्डी, अम्बेडी, नयापुरा, बरखेडा, चुनियागढी, बरमण्डल, पडुनीखुर्द, बरमखेडी, पडुनीकला, बोडिया, गोन्दीखेडा चारण, मौलाना, हनुमन्त्या सिंगेश्वर, जौलाना, रूपाखेडा, देदला, दत्तीगाॅव, करमदीपाडा, गोटियाआम, टिमरीपाडा, जुनापानी, श्यामपुरा, आम्बा, खाखरियाझिरी, कुशलपुरा, माछलिया, झाई, भण्डारिया, दूधीकांच, पिपलियाभान, सुहाना, भमति, अमझर, काकडपाडा, सरोदा, चालनीमाता, आमल्याखुर्द, चैबारा, काचला, बोरवाणी, इन्चुर, रतनपुरा, गुराडिया, उटावा, सुखीईमली, फुटतलाव, आम्बापाडा, उमरियाखुर्द, सुनारिया, चुनारपाडा, मानगढ, लक्कडखाई, उमरियाकला, भेरूपाडा, भीलखेडी, बागपिपल्या, रंगपुरा, अम्बामाल, केशरपुरा, खेडा, तिरला, खजुरिया, नयापुरा, मनास्या, बिछीया, भोपावर, पटलावदिया, बोला, बोदली, कोठडाकला, मोयाखेडा, पसावदा, राजोद, साजोद, बसलई, गोन्दीखेडा ठाकुर, संदला, सलवा, देवीखेडा, अकोलिया, छायन, पटोलिया, कचनारिया, नन्दलई, निपावली, हनुमन्त्या साजोद, खेरखेडा, सिन्दुरिया, लाबरिया, सरदारपुर, राजगढ आदि ग्राम नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित है इसलिए किसानो के हित मे सरदारपुर विधानसभा मे नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार की जाकर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल कर स्वीकृती प्रदान की जाए, ताकि किसानो को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिल सके और निरंतर हो रहे पलायन पर अंकुश लगाया जा सके।

संवाददाता दिलीप पाटीदार

Releated Posts

Exploring the Extreme Experiences of High Rollers in Casinos

Exploring the Extreme Experiences of High Rollers in Casinos Η ζωή των high rollers στα καζίνο Οι high…

ByByBharat Nation May 9, 2026

Technologie im Kasino Wie Innovationen die Spielerfahrung revolutionieren

Technologie im Kasino Wie Innovationen die Spielerfahrung revolutionieren Die Rolle der digitalen Technologie im modernen Kasino In den…

ByByBharat Nation May 9, 2026

Jak se liší online a offline hazardní hry

Jak se liší online a offline hazardní hry Úvod do hazardních her Hazardní hry jsou oblíbenou formou zábavy,…

ByByBharat Nation May 8, 2026

Juegos populares en casinos una guía esencial para principiantes

Juegos populares en casinos una guía esencial para principiantes Introducción a los juegos de casino Los juegos de…

ByByBharat Nation May 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top