• Home
  • Blog
  • इंदौर आरटीओ में पत्रकार पर हमला: धार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

इंदौर आरटीओ में पत्रकार पर हमला: धार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

धार। इंदौर आरटीओ कार्यालय में न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार हेमंत शर्मा और उनके कैमरा मैन राजा खान पर हुए हमले के विरोध मे धार के पत्रकारों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर कलेक्टर थार के माध्यम से सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि 28 नवंबर 2025 को आरटीओ कार्यालय के भीतर पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार, कैमरा तोड़फोड़ और बंधक बनाने की घटना हुई, जो कथित तौर पर भ्रष्टाचार से जुड़े स्टिंग ऑपरेशन के प्रतिशोध में की गई।

धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पं. छोटू शास्त्री ने इसे लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की मांग की। पत्रकारों ने उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों पर सख्त कार्रवाई, आरटीओ में सक्रिय दलालों व भ्रष्ट कर्मचारियों को हटाने और पोस्टिंग–वसूली प्रणाली की जांच की मांग रखी। वही इस दौरान ज्ञापन का वाचन धार जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रवीण तोमर पंकज शर्मा, नवीन मेहर, रेणु अग्रवाल, कमल सोलंकी, अमरदीप सोलंकी, दीपक सिंह रघुवंशी जसप्रीत सिंह डंग, आशीष यादव, साबिर खान, संदीप शर्मा, राजीव जोशी, विनोद राज चौहान, राकेश शितोले महेश सोलंकी, नितिन राठौड़, अविनाश डावर उपस्थिति थे।

पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री इस गंभीर प्रकरण का संज्ञान लेकर त्वरित और कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।


संवाददाता दिलीप पाटीदार 

Releated Posts

The evolution of casinos tracing the history of gaming establishments

The evolution of casinos tracing the history of gaming establishments Origins of Gaming Establishments The roots of gambling…

ByByBharat Nation May 11, 2026

Exploring the Extreme Experiences of High Rollers in Casinos

Exploring the Extreme Experiences of High Rollers in Casinos Η ζωή των high rollers στα καζίνο Οι high…

ByByBharat Nation May 9, 2026

Technologie im Kasino Wie Innovationen die Spielerfahrung revolutionieren

Technologie im Kasino Wie Innovationen die Spielerfahrung revolutionieren Die Rolle der digitalen Technologie im modernen Kasino In den…

ByByBharat Nation May 9, 2026

Jak se liší online a offline hazardní hry

Jak se liší online a offline hazardní hry Úvod do hazardních her Hazardní hry jsou oblíbenou formou zábavy,…

ByByBharat Nation May 8, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top