• Home
  • Blog
  • झारखंड स्थापना दिवस पर बीजीआर माइनिंग ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रमाणपत्र और सिलाई मशीनों का वितरण
Image

झारखंड स्थापना दिवस पर बीजीआर माइनिंग ने स्किल डेवलपमेंट सेंटर में प्रमाणपत्र और सिलाई मशीनों का वितरण

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)

झारखंड के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड द्वारा संचालित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में तृतीय एवं चतुर्थ बैच के प्रशिक्षुओं को कोर्स पूर्णता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। एलएमवी ड्राइविंग, टेलरिंग और बेसिक कंप्यूटर ऑपरेशन्स को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले विद्यार्थियों को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल डेवलपमेंट द्वारा प्रमाणपत्र जारी किए गए।

कार्यक्रम में टेलरिंग कोर्स पूरा करने वाले प्रतिभागियों को 83 सिलाई मशीनें नि:शुल्क वितरित की गईं, ताकि वे स्वरोज़गार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। वितरण का कार्य अमड़ापाड़ा के अंचलाधिकारी श्री औसाफ अहमद खान और सेवानिवृत्त उप-विकास आयुक्त श्री अनमोल सिंह ने किया।

स्किल डेवलपमेंट सेंटर में एलएमवी ड्राइविंग, बेसिक कंप्यूटर और टेलरिंग के नि:शुल्क कोर्स चलाए जाते हैं। प्रशिक्षुओं को उनके गांव से प्रशिक्षण केंद्र तक बस सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है। इस बार तीन लड़कियों ने एलएमवी ड्राइविंग सीखकर ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक सामाजिक बदलाव का उदाहरण पेश किया।

अंचलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं के जीवन में बड़ा बदलाव लाते हैं और उन्हें अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं।

कार्यक्रम में श्री संजय बेसरा, महाप्रबंधक – सीएसआर एवं पीआर, प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ममता जायसवाल रिपोर्ट

Releated Posts

HighFly Casino : Gains rapides et jeu express en déplacement

HighFly a créé une niche pour les joueurs qui recherchent des sensations instantanées sans l’attente d’un long grind.…

ByByBharat Nation Mar 27, 2026

Bet On Red: Hurtigspil Slots & Live Casino Action

1. Instant Thrills on the Go Bet On Red handler om hurtige, adrenalinfyldte øjeblikke, der passer ind i…

ByByBharat Nation Mar 27, 2026

Article 48

[Tiptop Bet](https://tiptopbettoneelstuk.nl/nl-nl/)

ByByBharat Nation Mar 26, 2026

Gransino Casino : Gains rapides et jeu de machines à sous à haute intensité

Le monde du gambling en ligne prospère grâce à l’adrénaline, et Gransino Casino la délivre à profusion. Que…

ByByBharat Nation Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top