
जांजगीर-चांपा छत्तीसगढ़
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा का जांजगीर-चांपा जिले में कल प्रथम आगमन होगा। प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा आत्मनिर्भर भारत युवा सम्मेलन में शामिल होंगे और जिले के युवाओं एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
स्वागत को लेकर जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने बड़े पैमाने पर तैयारी की है। नगर को फ्लैक्स, बैनर और पोस्टरों से सजाया जा रहा है। जगह-जगह नगर के चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता फटाके, ढोल, नगाड़ा और ताशा के साथ प्रदेशाध्यक्ष का भव्य स्वागत करेंगे। इसके अलावा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे और खुली जीप में खड़े होकर प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा आम जनता और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करेंगे।
भाजपा कार्यालय जांजगीर में प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिहा हजारों युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ “युवा जोहार” कार्यक्रम में भाग लेंगे। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र देवांगन और जिलाध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने सभी वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे स्वागत और कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएँ।
कार्यक्रम से जिले के युवाओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है और युवा मोर्चा के कार्यकर्ता इसे भव्य बनाने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं।
रिपोर्टर – चंद्रशेखर बरेठ









