• Home
  • Bharat Nation Live
  • जाले विधानसभा में बदला चुनावी समीकरण — निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकूर उस्मानी के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन
Image

जाले विधानसभा में बदला चुनावी समीकरण — निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकूर उस्मानी के पक्ष में बढ़ा जनसमर्थन

संवाददाता नीरज कुमार साह दरभंगा

जाले (दरभंगा)।
जाले विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। जनसंघी एवं मनुवादी विचारधारा के लोगों को महागठबंधन से टिकट मिलने के बाद अब आम जनता का रुझान निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. मशकूर उस्मानी की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है।

शनिवार को जाले के गांधी चौक स्थित काजी मोहल्ला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑल इंडिया उलमा बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव अल्लामा बुनाई हसनी ने कहा कि क्षेत्र के दौरे से स्पष्ट है कि अब जाले में सीधी लड़ाई भाजपा प्रत्याशी और डॉ. मशकूर उस्मानी के बीच होगी।

उलमा बोर्ड के राजनीतिक पैनल सदस्य आरिफ़ आज़मी ने कहा कि डॉ. मशकूर हिन्दू, मुस्लिम और बहुजन समाज के बीच समान रूप से लोकप्रिय हैं। वहीं, महिला विंग की सचिव तरन्नुम बहार ने भावनात्मक अंदाज में कहा कि “उस्मानी जाले के सच्चे सेवक हैं और उनका सपना क्षेत्र का चौमुखी विकास करना है।”

बिहार यूथ प्रेसिडेंट सद्दाम अंसारी ने भी कहा कि डॉ. उस्मानी की जीत से स्थानीय युवाओं को नई दिशा मिलेगी।
कार्यक्रम में मौलाना अबुल कलाम क़ासमी, हाफ़िज़ अर्सी शेख, शाइस्ता फ़ातिमा, अफ़ीफ़ा रहमान और गुलाम मुजक्किर खान सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top