• Home
  • Blog
  • सांसद खेल महोत्सव के तहत सरदारपुर खेल परिसर में हुआ शुभारंभ

सांसद खेल महोत्सव के तहत सरदारपुर खेल परिसर में हुआ शुभारंभ

{“

नि.ज. प्रतिनिधि सरदारपुर संसदीय क्षेत्र धार-मऊ में आयोजित *सांसद खेल महोत्सव के* तहत आज सरदारपुर खेल परिसर में “फिट इंडिया मूवमेंट्स” के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया . जिसके मुख्य अतिथि के रूप में सरदारपुर के पूर्व विधायक बेलसिंह भूरिया , विशेष अतिथि के रूप में राजेंद्र गर्ग वरिष्ठ भाजपा ,नवीन बानिया पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा, धर्मेंद्र मंडलोई अध्यक्ष जन भागीदारी समिति राजेंद्र सूरी महाविद्यालय सरदारपुर ने प्रतियोगिता का शुभारंभ 150 वीं जन्म जयंती जनजाति गौरव धरती आबा भगवान बिरसा मुण्डा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया . विकासखंड स्तरीय सांसद खेल महोत्सव प्रतियोगिता 15 नवंबर 2025 से 05 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी . जो की लगातार अमझेरा,रिंगनोद दसई,दत्तीगांव और राजगढ़ के विभिन्न स्कूलों में आयोजित की जावेगी. विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता में आज सरदारपुर खेल परिसर में एथलेटिक्स स्पर्धा का आयोजन किया गया.जिसमें 100 मी, 400 मीटर, 800 मी दौड़,गोला फेंक और लॉन्ग जंप का आयोजन रखा गया. उक्त प्रतियोगिता में लगभग 200 छात्र-छात्रा खिलाड़ीयों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया. सर्वप्रथम मुख्य अतिथियों का स्वागत beo सरदारपुर विष्णु रघुवंशी, मंडल सयोजक प्रकाश पवार, अश्विनी दीक्षित एवं शैलेंद्र पाल,नरेंद्र दांगी, चंचल खराड़ी द्वारा किया गया. कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित विकासखंड योग प्रभारी सरदारपुर ने किया तथा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर विष्णु रघुवंशी द्वारा माना गया

इस अवसर पर विष्णु रघुवंशी विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरदारपुर, विकासखंड शिक्षा मंडल संयोजक प्रकाश पवार, विजय वसुनिया, बाबूलाल मालवी,जगदीश मीणा छात्रावास अधीक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा खिलाड़ी उपस्थित रहे!

Releated Posts

अवैध बबूल लकड़ी परिवहन करते आयशर वाहन को किया जप्त।

 धार — वनपरिक्षेत्राधिकारी, वनपरिक्षेत्र धार श्री सचिन सयदे ने बताया कि वनपरिक्षेत्र धार अंतर्गत गत दिवस ग्राम केसूर…

ByBydilip patidar Jan 15, 2026

नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

100 से अधिक ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की…

ByBydilip patidar Dec 23, 2025

*सनसनी: धार के होटल में मिला थाना प्रभारी का खून से लथपथ शव, कमरे में अछूता रखा मिला रात का खाना*

**धार (मध्यप्रदेश):** मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शहर के…

ByBydilip patidar Dec 20, 2025

मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे विद्यार्थी ।   शासकीय मॉडल…

ByBydilip patidar Dec 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top