• Home
  • Bharat Nation Live
  • गढ़मुक्तेश्वर में ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला 2025 का भव्य शुभारंभ — गंगा आरती और दीपोत्सव से गूंजा घाट
Image

गढ़मुक्तेश्वर में ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला 2025 का भव्य शुभारंभ — गंगा आरती और दीपोत्सव से गूंजा घाट

हापुड़, उत्तर प्रदेश
संवाददाता: महेन्द्र सिंह, हापुड़ तहसील

गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़।
हापुड़ जिले के गढ़मुक्तेश्वर में शुक्रवार को ऐतिहासिक गढ़ गंगा कार्तिक मेला 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी पश्चिम उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया एवं प्रभारी मंत्री कपिल देव द्वारा फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात दोनों अतिथियों ने गंगा जी की आरती व पूजा-अर्चना की और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने अतिथियों के साथ मेला स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मेला क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मेला शुभारंभ के अवसर पर गढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार बालियान के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने गंगा घाट पर दीपोत्सव का आयोजन किया। सैकड़ों दीपों से सजा गंगा तट दिव्यता और श्रद्धा से आलोकित हो उठा।

स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने गंगा आरती में शामिल होकर “गंगे मां तेरा जल अमृत” के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top