• Home
  • Blog
  • न्यायोत्सवः-2025-’’न्याय सब के लिए’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दिया संदेश

न्यायोत्सवः-2025-’’न्याय सब के लिए’’ सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने दिया संदेश

धार   मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार गुरुवार को विभिन्न स्कूल एवं संस्थाओं के समन्वय से शासकीय पी.जी. काॅलेज, धार के आॅडोटोरियम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष श्री संजीव कुमार अग्रवाल जी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री मयंक अवस्थी मौजूद रहे। विशेष अतिथियों के रूप में विशेष न्यायाधीश श्रीमती मेरी मारग्रेट फ्रांसिस डेविड, प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय श्रीमती पावस श्रीवास्तव, जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष श्री हितेश ठाकुर, अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश श्री पारस कुमार जैन, श्रीमती संगीता पटेल, श्रीमती सविता ठाकुर, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री धर्म कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक चौधरी, एवं प्राचार्य, पी.जी. काॅलेज श्री एस.एस. बघेल द्वारा भी कार्यक्रम में सहभागिता की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रतिनिधित्व एवं समन्वय सचिव श्री प्रदीप सोनी द्वारा किया गया।

      कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलन कर एवं दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना गीत के साथ गया है। उसके पश्चात शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना नृत्य के रूप में प्रस्तुत किया गया।इसी क्रम में विभिन्न सांस्कृतिक एवं नाटय कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिनमें उत्कृष्ट विद्यालय क्र.-1 के छात्रों द्वारा नालसा थीम सान्ग’’न्याय सब के लिए’’ पर ग्रुप डांस किया गया। न्याय प्रणाली पर कविता व वक्तव्य प्रस्तुत किये गये। दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा ’’अपने अधिकारों को जाने’’ विषय पर रोल प्ले किया गया, एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूल के छात्रों द्वारा मौलिक अधिकारों का स्क्रिप्ट मंचन, केन्द्रीय विद्यालय द्वारा रोल प्ले ’’गुड टच एवं बेड टच’’ का मंचन किया गया। सेंट जार्ज इंग्लिश मीडिएम स्कूल के छात्रों द्वारा नालसा थीम सान्ग ’’न्याय का रोशन तारा, यही संकल्प हमारा’’ की प्रस्तुति की गई। साथ ही आॅपरेशन सिंदूर पर आधारित देशभक्ति डांस प्रस्तुत किया गया।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम के पश्चात प्रधान जिला न्यायाधीश श्री संजीव कुमार अग्रवाल द्वारा उदबोधन में विधिक सेवा दिवस पर आयोजित किये गये न्यायोत्सव सप्ताह 2025 के उददेश्यों तथा आयोजित किये गये कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। अध्यक्षीय उदबोधन में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा बच्चों द्वारा किये गये विशेष मंचन ’’अपने अधिकारों को जाने’’, मौलिक अधिकारों को प्रदर्शित करने वाली स्किट तथा गुड टच एवं बेड टच पर आधारित रोल प्ले का जिक्र करते हुए बच्चों को विधिक रूप से जागरूक रहने व जागरूकता इसी भांति प्रसारित करने का आव्हान किया गया।

      अतिथिगण द्वारा आयोजित किये गये विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप मेडल वितरित किये गये। स्कूल तथा काॅलेज से पधारे प्राचार्य/डायरेक्टरगण को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत उदबोधन श्री प्रदीप सोनी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, धार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संपूर्ण समन्वयन श्री प्रदीप सोनी, न्यायाधीश व सचिव द्वारा किया गया। दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल की शिक्षिका श्रीमती संगीता सोनी द्वारा मंच संचालन किया गया। कार्यक्रम का आभार जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सिमोन सुलिया द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ के सचिव श्री संतोष जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल बेलापुरकर, डी.एस.पी. श्री आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री पुरूषोत्तम बिश्नोई, यातायात थाना प्रभारी श्री प्रेमसिंह ठाकुर, लाॅ कालेज के प्राचार्य डाॅ. तरूण कुमार, प्रोफेसर डाॅ. सुनील जाट, स्कूलों से पधारे प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राए एवं छात्रों के अभिभावकगण व आमजन उपस्थित रहेे।  

Releated Posts

Jackie Jackpot: en nybörjarguide till live casino och bonusar

Att spela på ett casino kan vara en spännande och underhållande upplevelse, särskilt när det kommer till live…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Como jogar no Jackpot City: guia prático para iniciantes em 2026

Se você está pensando em mergulhar no emocionante mundo dos jogos de cassino online, Jackpot City é uma…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Cusco Casino: odkryj korzyści z gry w kasynie na żywo

Kasyna online w ostatnich latach zyskały ogromną popularność, oferując graczom możliwość zabawy z dowolnego miejsca. Cusco Casino to…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Slots Gallery mobilapp: rask tilgang til spill og raske uttak

Velkommen til en spennende verden av nettcasino, hvor spilleautomater og raske uttak er i fokus. Slots Gallery er…

ByByBharat Nation Jun 28, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top