• Home
  • Bharat Nation Live
  • जैतहरी जनपद में सरदार पटेल जयंती पर शपथ ग्रहण व ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित
Image

जैतहरी जनपद में सरदार पटेल जयंती पर शपथ ग्रहण व ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम आयोजित

अनूपपुर
संवाददाता: सुशील सोनी ब्यूरो, अनूपपुर
दिनांक: 31 अक्टूबर 2025

अनूपपुर।
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद पंचायत जैतहरी में शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अंतर्गत शपथ ग्रहण एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जैतहरी जनपद के सीईओ और जनपद अध्यक्ष द्वारा शपथ पत्र का वाचन किया गया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस तरह भारतीय रियासतों का एकीकरण कर मजबूत और सशक्त भारत की नींव रखी, उसी भावना से हमें एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।

इसके साथ ही स्वास्थ्य व फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन भी किया गया, जिसमें जनपद के अधिकारी, कर्मचारी, सरपंच, सचिव एवं पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जैतहरी जनपद के सीईओ एवं उनके स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही, जिन्होंने आयोजन को सफल और प्रेरणादायक बनाया।

Releated Posts

जनगणना 2027 का प्रथम चरण के साथ प्रशिक्षण हुआ शुभारंभ।

सरदारपुर निज प्र.नि.जनगणना 2026-27 सुपरवाइजर एवं प्रगणकों का जनपद कार्यालय सरदारपुर जिला धार के सभाग्रह में प्रशिक्षण के…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

भाजपा की किसान विरोधी नीति के कारण 5 भाजपा कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक प्रताप ग्रेवाल की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस का दामन थामा। सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के जन्मदिन…

ByBydilip patidar Apr 16, 2026

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top