• Home
  • Blog
  • भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने धार में SIR कार्यों का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने धार में SIR कार्यों का किया निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग के सचिव ने धार में SIR कार्यों का किया निरीक्षण
धार  भारत निर्वाचन आयोग के सचिव विनोद कुमार ने आज धार विधानसभा क्षेत्र के गुणावद एवं तिरला में मतदाता सूची के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन अभियान के तहत जारी कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित गतिविधियों तथा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी ली।निरीक्षण के दौरान सचिव ने स्थानीय स्तर पर चल रही जागरूकता गतिविधियों, फॉर्म वितरण, एवं घर-घर सर्वे की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र प्रत्येक मतदाता तक फॉर्म पहुँचे और फॉर्म भरने में आवश्यक सहायता दी जाए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल सूची अद्यतन करना नहीं, बल्कि हर पात्र नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना है।    सचिव विनोद कुमार ने निरीक्षण के दौरान तिरला के बीएलओ ओंकार पटेल के कार्य की सराहना की और कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में दायित्वों का निर्वहन उत्कृष्ट रूप से किया है। उन्होंने अन्य बीएलओ को भी प्रेरित करते हुए कहा कि इस अभियान को और गति से आगे बढ़ाया जाए ताकि जिले में शत-प्रतिशत मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित हो सके। सचिव ने सभी से कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष बल दिया।

Releated Posts

अवैध बबूल लकड़ी परिवहन करते आयशर वाहन को किया जप्त।

 धार — वनपरिक्षेत्राधिकारी, वनपरिक्षेत्र धार श्री सचिन सयदे ने बताया कि वनपरिक्षेत्र धार अंतर्गत गत दिवस ग्राम केसूर…

ByBydilip patidar Jan 15, 2026

नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

100 से अधिक ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की…

ByBydilip patidar Dec 23, 2025

*सनसनी: धार के होटल में मिला थाना प्रभारी का खून से लथपथ शव, कमरे में अछूता रखा मिला रात का खाना*

**धार (मध्यप्रदेश):** मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शहर के…

ByBydilip patidar Dec 20, 2025

मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे विद्यार्थी ।   शासकीय मॉडल…

ByBydilip patidar Dec 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top