• Home
  • Blog
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर धार में भव्य पदयात्रा एवं यूनिटी मार्च का आयोजन कियागया।

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर धार में भव्य पदयात्रा एवं यूनिटी मार्च का आयोजन कियागया।

केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाई

जिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेढ़ा और एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे

धार,  ज़िले में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा माय भारत धार के संयुक्त तत्वावधान में भव्य पदयात्रा एवं यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव की भावना को सुदृढ़ करना, समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना तथा देश की एकता और अखंडता के संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित किया है।

  कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग, भारत सरकार श्रीमती सावित्री ठाकुर और कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने यूनिटी मार्च को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर परजिला पंचायत अध्यक्ष सरदारसिंह मेढ़ा और एसपी मयंक अवस्थी भी मौजूद रहे। इस आयोजन को विशेष महत्व प्रदान किया गया। जिला युवा अधिकारी दीर्घा राजावत ने बताया कि यह पदयात्रा भारतीय खेल प्राधिकरण, जैतपुरा से 18 नवंबर को सुबह शुभारंभ होकर लाल बाग़ परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रतिभागियों के शामिल हुए।

संवाददाता दिलीप पाटीदार

Releated Posts

अवैध बबूल लकड़ी परिवहन करते आयशर वाहन को किया जप्त।

 धार — वनपरिक्षेत्राधिकारी, वनपरिक्षेत्र धार श्री सचिन सयदे ने बताया कि वनपरिक्षेत्र धार अंतर्गत गत दिवस ग्राम केसूर…

ByBydilip patidar Jan 15, 2026

नर्मदा सिंचाई परियोजना से वंचित ग्रामो के किसानो ने कलेक्टर के नाम पर सौंपा ज्ञापन

100 से अधिक ग्रामो के लिए नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार कर विजन डाक्युमेन्ट मे शामिल करने की…

ByBydilip patidar Dec 23, 2025

*सनसनी: धार के होटल में मिला थाना प्रभारी का खून से लथपथ शव, कमरे में अछूता रखा मिला रात का खाना*

**धार (मध्यप्रदेश):** मध्यप्रदेश के धार जिले से एक सनसनीखेज और दुखद खबर सामने आई है। यहाँ शहर के…

ByBydilip patidar Dec 20, 2025

मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे विद्यार्थी ।   शासकीय मॉडल…

ByBydilip patidar Dec 19, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top