• Home
  • Bharat Nation Live
  • राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले वीरबाल दिवस का उत्सव धार में भी मनाया गया।

राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले वीरबाल दिवस का उत्सव धार में भी मनाया गया।

भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित किया। 

धार भारत सरकार मंत्रालय महिला एवं बाल विकास एवं कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित होने वाले वीरबाल दिवस का उत्सव भारत के भविष्य की नींव माने जाने वाले बच्चों को सम्मानित करने के लिए मनाया गया। जिसमें विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जैसे- चित्रकला, पोस्टर बनान, रचनात्मक लेखन, निबंध, प्रश्नोत्तरी ज्ञानवर्धक खेल, कहानी सुनाना, पुस्तक पठन सत्र, वाद-विवाद भाषण कला, नाटक, भूमिका निर्वाह नारा लेखन, प्रतियोगिताएं, रैलियां जागरूकता, पद यात्राएं, समूह चर्चाएं, सहपाठी शिक्षण मण्डलिया, खेल और फिटनेस गतिविधियों का जागरूकता हेतु विभिन्न आयु समूह के साथ किया जाना है। जिससे की जागरूकता संदेशों को बढावा मिले और देश के आने वाले भविष्य बच्चें- युवा इससे जुडकर बेहतर भविष्य बना सके और अपने प्रति आये।

इसी अंतर्गत शुक्रवार को कन्या परिसर नौगांव धार में बालिकाओं को वीरबाल दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप सोनी थे। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री सुभाष जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम मे प्रथम सत्र में दीप प्रज्जवलन के साथ शुभारंभ किया गया। बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुती दी। साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं चयनित बालिकाओं को शिल्ड व प्रमाण पत्र प्रोत्साहन स्वरूप दिये गये।

द्वितीय सत्र में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्री प्रदीप सोनी द्वारा बालिकाओं को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए आज के विशेष अवसर के साथ “बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान” के बारे में जागरूक करते हुए समझाया गया कि वह सभी देश का आने वाला भविष्य है। अतः उन्हें अपने प्रति जागरूक रहना होगा। यदि उनके माता-पिता द्वारा उनका विवाह करने का प्रयास किया जाए तो वह तुरन्त सूचना दे एवं यदि किसी भी कानूनी सहायता की आवश्यकता होती है तो बालिकाएं सहायता के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण से संर्पक कर सकते है। अपने उज्जवल भविष्य के लिए सभी बालिकाओं अपनी पढाई पर ध्यान देना आवश्यक है। अतः अपने लक्ष्य पर ध्यान केन्द्रीत करें एवं भविष्य के लिए सफलता की शुभकामानाएं दी।

जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन द्वारा बालिकाओं को वीरबाल दिवस की शुभकामानाएं दी गई एवं बालिकाओं हेतु संचालित की जाने वाले विभिन्न योजनाओं के साथ बाल विवाह कि स्थिति में वह 24 घण्टे कार्यरत रहते है यदि किसी बालिका को कोई भी समस्या है। एवं किसी भी तरह की सहायता की आवश्यकता या कही भी बाल विवाह हो रहा है तो उसकी सूचना 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन नम्बर पर दे। सूचनाकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाऐगा बालिकाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।

चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम पायल जमरा, द्वितीय लक्ष्मी मोरी, एवं तृतिय गरिमा वास्केल रही है। कन्या परिसर नौगांव के समस्त स्टाफ का कार्यक्रम में संतोष, वंदना दवे, सीमा यादव, आकाश पाल, सुनिल बरगोदिया, अनामिका कोचले व शमीम शेख का विशेष योगदान रहा है।

वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम को महिला एवं बाल विकास द्वारा जिले में संचालित सेक्टर भवन एवं आंगनवाड़ी केन्द्र पर ग्रामीणजन बालक, बालिकाओं को सीधा प्रसारण दिखाया गया।

Releated Posts

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में…

ByBydilip patidar Jan 2, 2026

एमर्स क्रिकेट अकादमी प्रीमियर लीग लेदर बॉल का पाॅच दिवसीय टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ।

खिलाड़ी टूर्नामेंट के माध्यम से अपने राजगढ़ क्षेत्र का नाम क्रिकेट में रोशन करें – अश्विनी दीक्षित स्पोर्ट्स…

ByBydilip patidar Dec 29, 2025

शिव महापुराण कथा के दुसरे दिन रिंगनोद में शिव पार्वती विवाह प्रसंग हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया 

रिंगनोद के अति प्राचीन श्री मनोकामेश्वर महादेव मंदिर में पंचदिवसीय श्री शिव महापुराण कथा अंतर्गत द्वितीय दिवस शनिवार…

ByBydilip patidar Dec 27, 2025

आज बड़ोदिया मंडल के ग्राम भोपावर में हिंदू सम्मेलन समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

आज  श्री गणेश बड़केश्वर महादेव गौशाला धाम भोपावर मे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उप खंड रिंगनोद अंतर्गत मंडल…

ByBydilip patidar Dec 25, 2025

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ के अवसर पर उपभोक्ताओं को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी

धार‘‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’’ का आयोजन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष धार में बुधवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता…

ByBydilip patidar Dec 24, 2025

आयुक्त संभाग इंदौर डॉ सुदाम खाड़े द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026- निर्वाचक नामावली के प्रारूप प्रकाशन के संबंध में बैठक सम्पन्न।

14 फरवरी 2026 तक दावे अपत्तियों का निराकरण का कार्य होगा। धार आयुक्त संभाग इंदौर डॉ सुदाम खाड़े द्वारा विशेष…

ByBydilip patidar Dec 24, 2025

23 दिसंबर को नर्मदा सिंचाई योजना से वंचित ग्रामो के किसान एसडीएम को देंगे ज्ञापन*

नवीन नर्मदा सिंचाई परियोजना तैयार करने की रखेंगे मांग, बडी संख्या मे किसान होंगे शामिल सरदारपुर तहसील मे…

ByBydilip patidar Dec 20, 2025

“शिक्षा के क्षेत्र में रामराज सिंह ‘काका’ का योगदान अविस्मरणीय – जय प्रताप सिंह”

डुमरियागंज उत्तर प्रदेश डुमरियागंज तहसील के बरगदवा स्थित शिवाजी इंटरमीडिएट कॉलेज में गुरुवार को संस्थापक एवं समाजसेवी स्वर्गीय…

ByByBharat Nation Nov 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top