• Home
  • Blog
  •   मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।

  मॉडल स्कूल सरदारपुर में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ।


 विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे विद्यार्थी । 

{


शासकीय मॉडल स्कूल सरदारपुर में गुरूवार को तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य एवं उत्साहपूर्ण शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह मुख्य अतिथि क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री राकेश पटेल, मण्डल अध्यक्ष उंकारलाल जाट, वरिष्ठ पार्षद संजय जायसवाल एवं पार्षद नीरज कटारे उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पूजन अर्चन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम को विधिवत शुभारंभ किया गया एवं खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक प्रताप ग्रेवाल ने कहा कि सफलता एक ऐसा स्वाद है जिसे हर कोई चखना चाहता है सफलता एक ऐसा ख्वाब है जिसे हर कोई देखना चाहता है सफलता एक ऐसी मंजिल है जिसे हर कोई पाना चाहता है हमारे जीवन के हर मोड़ पर परेशानियां आती है मुसीबतें आती है रुकावट आती है अड़चनें आती है लेकिन उससे कभी घबराना नहीं चाहिए समस्याओं के सामने हमें कभी अपनी हार नहीं मानना चाहिए। सफलता एक ऐसी तिजोरी है जो निरंतर अभ्यास, कड़ी मेहनत, लगन, साहस की चाबी से खुलती है आप सभी कडी मेहनत और लगन से अपनी सफलता प्राप्त करे। विद्यालय मे पानी की समस्या के लिए विधायक ग्रेवाल द्वारा मार्च माह मे नवीन ट्युबवेल खनन करवाने की बात कही।  कार्यक्रम का संचालन शिवानी नामेदव ने किया, आभार सुरेन्द्र सांखला ने व्यक्त किया। इस दौरान जितेन्द्र रावत, सुरेन्द्र टेगोर, सुनीता बेले सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Image
Image

Releated Posts

Bet On Red: Hurtigspil Slots & Live Casino Action

1. Instant Thrills on the Go Bet On Red handler om hurtige, adrenalinfyldte øjeblikke, der passer ind i…

ByByBharat Nation Mar 27, 2026

Article 48

[Tiptop Bet](https://tiptopbettoneelstuk.nl/nl-nl/)

ByByBharat Nation Mar 26, 2026

Gransino Casino : Gains rapides et jeu de machines à sous à haute intensité

Le monde du gambling en ligne prospère grâce à l’adrénaline, et Gransino Casino la délivre à profusion. Que…

ByByBharat Nation Mar 26, 2026

Plinko Game: Quick Wins on the Classic Board – Play Fast & Grab Multipliers

The instant‑win sensation that’s become a staple for adrenaline‑driven players is Plinko, created by BGaming and launched in…

ByByBharat Nation Mar 26, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top