• Home
  • Bharat Nation Live
  • जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान तहत कार्यवाही कर एक प्रकरण दर्ज किया

धार  कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 इसी कड़ी में शुक्रवार को सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहन भायल के नेतृत्व में वृत्त कुक्षी के आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर एवं मनावर कुक्षी, धमरपुरी की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम चाखलीया में खेत पर बने एक कमरे की विधिवत् तलाशी लेने पर 10 गाते की पेटी में 111 बल्क लीटर देसी विदेशी मदिरा बरामद हुई। जिसमें 07 पेटी माऊट 6000 केन बियर विदेशी मदिरा 500 एमएल क्षमता की, 02 पेटी देसी प्लेन मदिरा के 180 एमएल क्षमता के पांव, 01 पेटी गोवा व्हिस्की विदेशी मदिरा के 180 एमएल क्षमता के बरामद एवं जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर मौके से फरार अज्ञात आरोपी के विरुद्ध विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारोंओं के तहत विधिवत् कार्यवाही कर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर प्रकरण विवेचना में लिया गया।

इसी प्रकार सुसारी नाला किनारे दबिश् कर 2100 किलोग्राम महुआ लहान एवं 30 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद एवं जप्त कर 34 (1) के तहत 01 प्रकरण कायम किया गया। उक्त जप्त मदिरा एवं महुआ लहान का अनुमानित मूल्य 247320 रुपए है। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री मोहन भायल, श्री प्रशांत मंडलोई, श्री विवेक मिश्रा एवं आबकारी उप निरीक्षक एकता सोनकर एवं वर्षा राजपूत व कुक्षी, मनावर धर्मपुरी के आबकारी मुख्य आरक्षक, आरक्षक का विशेष सहयोग रहा।

Releated Posts

केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने 107 करोड़ की लागत से सागौर एवं मानपुर के दो रेलवे ओवर ब्रिज का किया लोकार्पण । 

आदिवासी अंचल में रेल विकास से खुलेगा प्रगति का नया द्वार। धार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत इंदौर-दाहोद नई रेल…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

राजगढ़ पुलिस का अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार: सूने मकान से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी बीयर एवं शराब जब्त कि।

थाना राजगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता प्राप्त…

ByBydilip patidar Feb 27, 2026

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी की अध्यक्षता में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक संपन्न।

धार  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक चौधरी द्वारा सोमवार को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समयावधि पत्रों की…

ByBydilip patidar Feb 16, 2026

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top